नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मारपीट व बलवा का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 485 views

मारपीट व बलवा का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

अरुण कुमार पांडेय

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा चलाए जा रहे अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना करनैलगंज पुलिस ने बलवा कर मारपीट करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करके कानूनी कार्यवाही की है।

बताते चलें कि अपराधियों को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बलवा कर मारपीट करने के आरोपी अभियुक्त मयंकर पुत्र बसंतलाल नि0 कंजेमऊ थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा को ग्राम कांजेमऊ प्राथमिक विद्यालय के पास से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिनांक 17 दिसंबर 2022 को पुरानी रंजिश के चलते वादी हरेंदर पुत्र लल्लू के घर के पीछे काम कर रहे सोनू पुत्र ईश्वरदीन को मारा-पीटा था। वादी व वादी के परिजनों द्वारा मना करने पर अभियुक्तों द्वारा गाली गुप्ता देते हुए जान-माल की धमकी दी गई थी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!