शीत लहर भी नही रोक पायी फरियादियों की राह ,पुलिस अधीक्षक ने सुनी उनकी व्यथा,संबंधित को दिए निराकरण के निर्देश
1 min read
418 views
शीत लहर भी नही रोक पायी फरियादियों की राह ,पुलिस अधीक्षक ने सुनी उनकी व्यथा,संबंधित को दिए निराकरण के निर्देश
अरुण पांडेय
गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव ) काम भागा दौड़ी में आमजन को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए जनता दर्शन कार्यक्रम के दृष्टिगत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की। भयानक ठंड और शीत लहरी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे फरियादियों की उन्होंने व्यथा सुनी और संबंधित को कार्यवाही का निर्देश दिया
पुलिस अधीक्षक गोंडा इस कड़ाके की ठंड और शीतलहर में थी जनसुनवाई किया और जनसुनवाई में दूरदराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण करने का आदेश दिया! इस समय सर्द हवा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसके बावजूद भी पीड़ित अपनी समस्याएं लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि पुलिस अधीक्षक के यहां जाने पर हमें न्याय मिलेगा इसीलिए शीतलहर में भी लोग न्याय पाने के लिए पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटा रहे हैं और अपनी पीड़ा बता रहे हैं जिस पर पुलिस अधीक्षक संबंधित को पीड़ितों की समस्याओं के निराकरण का आदेश दिया है।
