घर में दरवाजा तोड़ अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान किया पार
1 min read
404 views
गोंडा :- घर का दरवाजा तोड़ अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान किया पार
गौरव यादव
शिवदयाल गंज ( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / नवाबगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर में चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है।
कनकपुर गाँव के रहने वाले कमल यादव पुत्र स्व बसंत यादव ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि बीते बुधवार-गुरुवार की रात में करीब 12:30 से 03 बजे के मध्य में अज्ञात चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़ कर घर में घुस आए और 01सोने का हार,2 जोड़ी झुमकी, 01 झाला, 02 जोड़ी टप्स, 01 जोड़ी सुई धागा, 02 नथिया, 02 बेदिया, 04 मंगलसूत्र, 08 सोने की अंगुठी, 01 चेन, चांदी के जेवर में 01 करधन, 02 पाजेब, 02 पायल, 02 बिछिया, 01 बच्चे की करधन, 01 बच्चे की पैजनिया, 03 बच्चे का गुजहा, चांदी की कटोरी, चम्मच, गिलास दो – दो पीस और लगभग 85000 हजार रूपये नगद चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार दुवेदी ने बताया कि घटना संज्ञान में हैं मौके पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी
।
