नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ट्रक और मोटरसाइकिल में टक्कर मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल

1 min read

 597 views

ट्रक और मोटरसाइकिल में टक्कर , मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल

 

 

मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के एक गांव के पास बुधवार शाम ट्रक और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई।

थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार कुमार ने बताया कि उक्त घटना धानेपुर दतौली मार्ग पर स्थित भैराहा गांव के निकट निकट उस समय हुई जब बाइक सवार सुरेश पुत्र दाताराम अपने रिश्तेदारी धानेपुर थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव से अपने घर वापस रहरा जा रहा था की भौराहा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रक संख्या up 41t6992 सामने से आकर मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया, और मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई । उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को सीएससी धानेपुर इलाज के लिए पहुंचाया गया और ट्रक तथा मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। घायल व्यक्ति के घर रेहरा किशुनपुर ग्रंथ थाना रेहरा बाजार उसके घर सूचना भिजवा दी गई है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं ,घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर धानेपुर सीएससी से जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ इलाज के लिए रेफर कर दिया ।घायल व्यक्ति के पैर सहित अन्य स्थानों पर फैक्चर होना बताया जा रहा है । परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर थाने पर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!