नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

थानाअध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मातहतों की पेच कस्बा में रात्रि गश्त बढ़ाया लापरवाही बर्दाश्त नहीं

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 651 views

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मातहतों की कसी पेच,कस्बा में रात्रि गश्त बढ़ाया,लापरवाही बर्दाश्त नही

 

मोहम्मद सुलेमान

मोतीगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव/ थाना अध्यक्ष ने मातहतों की कसी पेंच कस्बा में रात्रि गश्त बढ़ाया,थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के सभी बीट सिपाहियों एवं उप निरीक्षकों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त करें ,और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें ।उन्होंने मोतीगंज थाना परिसर में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को बुलाकर उन्हें दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोग अपने घरों में दुबके रहते हैं जिससे कि उन्हें कोई परेशानी ना हो इसीलिए सभी हल्का बीट सिपाही उपनिरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें, तथा अपराधिक अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें अगर कोई भी व्यक्ति रात्रि में घूमता पाया जाए तो उससे कड़ाई से पूछताछ की जाए, कि वह कहां का रहने वाला है और यहां क्या करने आया है अगर वह बताने में हिचक करता है तो समझा जाए कि यह कोई अराजक तत्व अपराधी किस्म का व्यक्ति है जिसको थाने पर लाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अपराधी कोई भी हो कितना भी पहुंच वाला क्यों ना हो उसकी जगह सिर्फ जेल है उसे बख्शा नहीं जाएगा थानाध्यक्ष ने हमारे संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को बताया कि लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोतीगंज कस्बा सहित हर हल्का और बीट में सिपाहियों और उप निरीक्षक को रात्रि गस्त करने का निर्देश दे दिया गया है जिससे कि क्षेत्र में अमन चैन शांति व्यवस्था बनी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!