नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक सुमित मित्र पाण्डेय का प्राथमिक विद्यालय गोकुला में हुआ भव्य स्वागत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 122,336 views

नवाबगंज (गोंडा): नवाबगंज के गोकुला स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। राज्य के सर्वोच्च शिक्षक सम्मान ‘राज्य अध्यापक पुरस्कार’ से सम्मानित होने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमित मित्र पाण्डेय के पहली बार स्कूल पहुंचने पर उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों राज्य अध्यापक पुरस्कार से अलंकृत होकर लौटे प्रधानाध्यापक सुमित मित्र पाण्डेय के अभिनंदन के लिए शिक्षक संघ के पदाधिकारी, साथी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे। विद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान थाना नवाबगंज के एसओ अभय सिंह ने भी कंधे पर शाल डालकर उन्हें सम्मानित किया।

बच्चों की पुष्पवर्षा और आरती ने वातावरण को बनाया भावुक अपने गुरु के सम्मान में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय के गेट से लेकर परिसर तक बच्चों ने दोनों ओर कतारबद्ध होकर हाथों में गुलाब की पंखुड़ियां लीं और जैसे ही प्रधानाध्यापक आगे बढ़े, उन पर पुष्पवर्षा की। छात्राओं ने माथे पर तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया, वहीं बच्चों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस आत्मीय दृश्य ने पूरे माहौल को भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया।

“यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार का है” – सुमित मित्र पाण्डेय बच्चों के स्नेह और सम्मान से अभिभूत प्रधानाध्यापक सुमित मित्र पाण्डेय ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों और साथी शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। इन बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करना ही मेरे जीवन का संकल्प है।” उन्होंने आगे कहा कि एक शिक्षक के लिए इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं कि उसके विद्यार्थी उसे अपना आदर्श मानें।

शिक्षक संघ और स्थानीय लोग रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा की एक सुंदर झलक देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है। इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील पाण्डेय, महामंत्री प्रदीप सिंह, शिक्षक विवेक त्रिपाठी, शिवम श्रीवास्तव, धर्मेंद्र तिवारी, जयचंद्र वर्मा और अशोक यादव समेत दर्जनों शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!