अविनाश वर्मा बने आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष; 2027 विधानसभा चुनाव पर नजर
1 min read136,106 views
लखनऊ: आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए बाराबंकी निवासी अविनाश वर्मा को उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र दत्त त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति की अनुशंसा पर आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए की गई।
खानपुर (तहसील फतेहपुर, कुर्सी विधानसभा क्षेत्र, जनपद बाराबंकी) के निवासी अविनाश वर्मा ने फरवरी 2026 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी नेतृत्व ने उनके समर्पण और सांगठनिक क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी है।
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र दत्त त्रिपाठी ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष से आशा की जाती है कि वे पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दल को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करेंगे।
नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि अविनाश वर्मा के प्रयासों और कार्यशैली से राज्य में पार्टी का निरंतर विस्तार होगा और उत्तर प्रदेश में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत होगी। शीर्ष नेतृत्व ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है।
