नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता: गोवध व गोतस्करी मामले में लंबे समय से फरार दो वांछित गिरफ्तार
1 min read
55,728 views
नवाबगंज (गोंडा): local पुलिस ने क्षेत्र में गोवध और गोतस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर एक अहम सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के साथ ही प्रकरण में शामिल आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा और कस गया है।
मुखबर की सूचना पर पुलिया के पास घेराबंदी पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे राम प्रसाद से पूरे बालू जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास घेराबंदी की और मौके से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान:
-
धर्म प्रकाश यादव (पुत्र राम अकबाल यादव)
-
राज नारायण (पुत्र मुन्ना लाल)
दोनों आरोपी थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पूरे राम प्रसाद, मौजा तुलसीपुर मांझा के निवासी हैं।
गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज था मामला पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पहले से मुकदमा दर्ज था। जांच के दौरान इनके नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।
अब तक 6 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल पुलिस ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। नवाबगंज पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरे गिरोह और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।
