नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नया सवेरा लाना होगा आदर्शो की लौ जलाना होगा आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी को विजई बनाना होगा ।

1 min read

 125,078 views

संजय कुमार प्रजापति को महाराष्ट्र प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता टीम में भी शमिल किया गया

अयोध्या आज रविवार को आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक अवंतिका होटल सभागार अयोध्या उत्तर प्रदेश में संपन्न हुई ।।
बैठक में संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर गहन चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये ।
राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में आसन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के चुनावी अभियान का आरंभ किया गया ।।
अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत पार्टी की ओर से चुनावी थीम सॉन्ग को जनता के बीच प्रस्तुत करते हुए थीम पोस्टर की भी लांचिंग की गई ।। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.डी. त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व और संयोजन में 28 सदस्यीय उत्तर प्रदेश चुनाव संचालन समिति बनाये जाने का ऐलान किया गया ।सहसंयोजक के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव और राष्ट्रीय सचिव अशोक मिश्रा सहभागिता निभाएंगे । इसी मीटिंग में संजय प्रजापति राष्ट्रीय सचिव ( स्वतंत्र प्रभार)  को महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी बनाये जाने की भी घोषणा हुई । साथ ही साथ संजय प्रजापति  टीम ऑफ नेशनल स्पोक्स पर्सन मे भी सम्मिलित किये गये । बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव प्रमोद तिवारी ने आदर्शवादी स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (ASUI) के प्रभावपूर्ण गठन के काम को जल्द पूरा किए जाने पर बल दिया ।।
आगामी 16 अगस्त को राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक पुनः आहूत की गई है लगातार अनुपस्थित रह रहे पदाधिकारियों को पदमुक्त करने लिये आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जाने पर बल देने की बात कही गई है ।।
बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों महासचिव मनोज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा राष्ट्रीय सचिव राजकुमार जायसवाल, प्रमोद तिवारी, प्रमोद पांडे, डॉ रिपुंजय सिंह, श्री अशोक मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य स्वतंत्र त्रिपाठी, जगन्नाथ पांडे, संदीप उपाध्याय, विवेक श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, अनिल कुमार, उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड प्रभारी विनोद दीक्षित, हंसराज जी के साथ-साथ केतकी निषाद, जितेंद्र मिश्रा, रामदेव शुक्ला, अभिषेक पाठक, मधु श्रीवास्तव, सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!