नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की हत्या, पत्नी के चाचा पर आरोप; गिरफ्तारी को चार टीमें गठित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 74,791 views

प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की हत्या, पत्नी के चाचा पर आरोप; गिरफ्तारी को चार टीमें गठित

गोंडा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट स्थित चाचापुरवा गांव में प्रेम विवाह से उपजी पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चाचापुरवा निवासी आजाद सिंह ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव की ही युवती पिंकी सिंह से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद और तनाव लगातार बना हुआ था। परिजनों के विरोध के चलते आजाद सिंह कुछ समय तक पत्नी के साथ लखनऊ में रहा और बाद में नवाबगंज क्षेत्र में अलग रहकर जीवनयापन करने लगा। उसकी मां गांव में अकेली रहती हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं।

बताया जाता है कि शनिवार शाम आजाद सिंह दुर्जनपुर बाजार में दिखाई दिया था। इसके बाद वह चिलमपुर गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसकी पत्नी के चाचा संदीप सिंह से मुलाकात हुई, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित रूप से धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे आजाद सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पत्नी को भी घटना की सूचना देने और आवश्यक बयान दर्ज कराने का प्रयास कर रही है।

चार टीमें कर रहीं आरोपी की तलाश

अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि वजीरगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्जनपुर गांव के चाचापुरवा में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!