नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

केसीआईटी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस कार्यक्रम

1 min read

 219,992 views

 

केसीआईटी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस कार्यक्रम

गोंडा।केसीआईटी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के क्लास प्ले से 04 तक की छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत, कविता एवं नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक कमलेश पटेल एवं प्रधानाचार्या अंकिता श्रीवास्तवा ने बताया कि मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के त्याग, समर्पण और स्नेह को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी माताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!