अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुख यात्रा प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अर्बनिया गाड़ी सेवा*
1 min read
220,969 views
रूबी सोनी
अयोध्या अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुख यात्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अर्बनिया गाड़ी सेवा का शुभारंभ किया गया। विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ के साथ गाड़ी सेवा की शुरुआत की गई।इस कंपनी के निर्देशक भुवनेश्वर एवं विश्वास मदान अर्बनिया गाड़ी की 16 सीटर मे समस्त सुविधाओ से युक्त गाड़ी का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर जानकारी देते हुए प्रेम संजय सलवानी और राजीव मदान ने बताया कि आज उनके बेटों की ओर से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस अर्बनिया गाड़ी की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि गाड़ी में यात्रियों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि अयोध्या धाम की यात्रा सुखद और आरामदायक हो।
यह अर्बनिया गाड़ी पूरे देश में संचालित होगी और सभी पर्यटकों को बेहतरीन सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। गाड़ी में एक ड्राइवर के साथ 15 पर्यटकों के बैठने की सुविधा है। यात्रा के दौरान पर्यटकों के मनोरंजन और भक्तिमय माहौल के लिए गाड़ी के अंदर टीवी और भगवान राम के भजनों की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को आनंदमय वातावरण मिलेगा।
संजय सलवानी और राजीव मदान ने अपील करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुख यात्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
