नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई 135वीं जयंती

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 77,746 views

 

 

 

बेलसर गोण्डा!आज भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष बेलसर राकेश भारती के अध्यक्षता में मण्डल बेलसर के शक्तिकेन्द्र भिखारीपुर कला के भिखारीपुर बूथ पर पार्टी के पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं के साथ भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक एवं करोड़ों वंचितों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जन्म जयंती पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र पुष्पांजलि अर्पित किया गया।।
राघवराम तिवारी ने बताया कि बाबा साहब ने अपने संघर्ष, ज्ञान और दूरदर्शिता से भारत को एक ऐसा संविधान दिया, जो हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय प्रदान करता है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा, संघर्ष और आत्मविश्वास के बल पर हर बाधा को पार किया जा सकता है।
राकेश भारती ने कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” – यह उनका दिया हुआ मंत्र आज भी हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आइए, हम सब संकल्प लें कि उनके बताए रास्ते पर चलकर एक समरस, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।
इस अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य राघवराम तिवारी,मण्डल कार्य समिति सदस्य व प्रधान भिखारीपुर कला रामसेखर मिश्रा,मण्डल उपाध्यक्ष जीवनलाल पासवान व देवदत्त तिवारी,मण्डल मंत्री अरविंद मिश्रा,अशोक मिश्रा,राजन तिवारी,बूथ अध्यक्ष नकछेद पासवान एवम पार्टी के देवतुल्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!