नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

छपिया पुलिस ने गुम हुए 18 मोबाइल विभिन्न कंपनियों की बरामद कर मोबाइल स्वामियों के किया हवाले

1 min read

 62,978 views

 

मोतीगंज गोंडा।जनपद गोण्डा के थाना छपिया पुलिस द्वारा माह जनवरी, फरवरी, मार्च एवं अप्रैल 2026 में चोरी/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक , गोण्डा, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी मनकापुर के कुशल निर्देशन में संपन्न की गई।
थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए कुल 18 अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹1,93,200/- (एक लाख तिरानवे हजार दो सौ रुपये) है।

बरामद किये गये मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों जैसे REALME, SAMSUNG, VIVO, OPPO, ONEPLUS, TECNO आदि के हैं, जिन्हें उनके वैध स्वामियों को नियमानुसार सुपुर्द किया जा रहा है।

मोबाइल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का विवरण निम्नवत है—

हिमांशु मिश्रा पुत्र शेष कुमार मिश्रा, निवासी पिकौराबुजुर्ग मंडफ थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: REALME C61
अर्जुन यादव पुत्र रामसूरत यादव, निवासी हरनाडाबर थाना गौर जनपद बस्ती – मोबाइल: SAMSUNG A04
सुमन वर्मा पुत्री वंशराज वर्मा, निवासी ककरघटा तुलसीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: VIVO T4X
बालमुकुंद उपाध्याय पुत्र रामसहाय, निवासी बनरही थाना मनकापुर जनपद गोण्डा – मोबाइल: SAMSUNG A03
सिंटू पुत्र हुब्बा, निवासी बेलहरी बुजुर्ग थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: REALME 12X
अयोध्या सिंह पुत्र शिवशरण सिंह, निवासी मंडफ थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: TECNO SPARK
कुतुबुल्लाह पुत्र जुम्मन, निवासी हथियागढ़ थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: ONEPLUS NORD CE 2
विशाल निषाद पुत्र अयोध्या प्रसाद निषाद, निवासी सैजलपुर मझौवा थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: OPPO RENO 10
मनीष वर्मा पुत्र आज्ञाराम वर्मा, निवासी भरपुरवा थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: VIVO Y400
रंजीत पुत्र रामसुंदर, निवासी बासुदेवपुर ग्रंट थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: REALME C55
कृष्णा कुमार वर्मा पुत्र आज्ञाराम वर्मा, निवासी भरपुरवा थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: OPPO K12X
अनुज वर्मा पुत्र जगप्रसाद, निवासी तालागंज ग्रंट थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: OPPO K12
अशोक पांडे पुत्र रमाकांत, निवासी दीननगर थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: VIVO Y19
सर्वेश गुप्ता पुत्र रामअजोर गुप्ता, निवासी पूरेपांडे थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: VIVO T2 PRO
इंद्रमणि पुत्र चिंतामणि, निवासी गोंदही थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: VIVO Y75
सावित्री देवी पत्नी राजेंद्र, निवासी भोपतपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा – मोबाइल: ONEPLUS
पवन कुमार पुत्र लल्लू राम, निवासी लक्ष्मनपुर कोटखास थाना खोडारे जनपद गोण्डा – मोबाइल: OPPO F23
नितिन वर्मा निवासी तेजपुर जनपद गोण्डा

मोबाइल प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों द्वारा गोंडा पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस कार्यवाही में सर्विलांस सेल के हे0का0 हृदय नरायन दीक्षित का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त थाना छपिया की टीम में थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार के नेतृत्व में का0 अतुल उपाध्याय व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
थाना छपिया पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि अपने मोबाइल फोन के IMEI नंबर सुरक्षित रखें एवं किसी भी प्रकार की चोरी/गुमशुदगी की सूचना तत्काल थाना छपिया को दें, जिससे शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रखने का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!