नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बेलसर ब्लॉक सभागार में चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 43,322 views

 

बेलसर गोंडा ।भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र पंचायत बेलसर के सभागार में मंडल अध्यक्ष राकेश भारती की अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय रहे जबकि विशिष्ट अतिथि विनय शर्मा, क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने ब्लॉक परिसर में स्थापित शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया तदुपरांत चौपाल कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों को उनका लाभ सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि जिला सहकोषाध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि पार्टी हमेशा से ‘राष्‍ट्र प्रथम’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र पंचायत बेलसर प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू सिंह ने कहा कि आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति बन चुकी है ओ देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है। कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री अजीत सिंह ने समस्त अतिथियों एवं देव तुल्य कार्यकर्ताओं तथा प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रति आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम को जिला मंत्री अजय सिंह पिंटू सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजबहादुर सिंह को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित सिंह गोलू सिंह, अध्यक्ष भूमि विकास बैंक बेलसर कृष्णपाल सिंह,रामपाल सिंह, रज्जन बाबा, रामनाथ पांडेय,मनीष दूबे, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र पांडेय, सभासद पवन कौशल, रामकुमार तिवारी, बृजेंद्र प्रताप सिंह,प्रधान जगन्नाथ पाठक, विक्रम शंकर तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष निखिल सिंह, अभाविप के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार आदि के साथ विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!