नवाबगंज नगरपालिका में नामित सभासदों को दिलाई गई शपथ, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम।
1 min read
54,891 views
नवाबगंज (गोंडा )
नगर पालिका नवाबगंज में आज शासन द्वारा नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नगरपालिका सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एसडीएम प्रदीप सिंह ने सभी नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने वालों में आशीष तिवारी उर्फ राहुल, कन्हैया लाल कौशल, वीरेंद्र गुप्ता, चन्दन श्रीवास्तव और कृष्ण गोपाल शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रमापति शास्त्री उपस्थित रहे। साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी सर्वेश शुक्ला, जेई कंचन यादव, विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे व रवि श्रीवास्तव वरिष्ठ लिपिक सुरेश राजेंद्र तिवारी राजेश आनंद मोहन जितेंद्र श्रीवास्तव समेत पालिका कर्मचारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।इस दौरान सभी नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।
