नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मुख्य महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता, लखनऊ अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज गोंडा पहुंचे । इस दौरान उन्होंने गोंडा जिले में संचालित बैंक शाखा प्रबंधको के साथ कि बैठक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 78,266 views

देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत एवं जिले के अग्रणी बैंक इंडियन बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्रीमान सुधीर गुप्ता,क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय लखनऊ अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज गोंडा पहुंचे । इस दौरान उन्होंने गोंडा जिले में संचालित बैंक की शाखाओं की बैठक ली । अपने गोंडा भ्रमण के दौरान मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने माननीय जिला अधिकारी गोंडा श्रीमती प्रियंका निरंजन से भेंट की। इस दौरान गोंडा के अंचल प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक श्री राजेश बडोरिया एवं उप अंचल प्रमुख संदीप कुमार सिन्हा व अग्रणी जिला प्रबंधक विनोद तिवारी भी साथ रहे।
बैठक के दौरान मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की एवं प्रशासन की सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
मुख्य महाप्रबंधक श्रीमान सुधीर गुप्ता जी का स्वागत करते हुए अंचल प्रमुख गोंडा श्री राजेश बडोरिया जी ने अंचल कार्यालय गोंडा की भौगोलिक एवं व्यावसायिक परिदृश्य पर प्रकाश डाला। श्री बडोरिया जी ने उपलब्ध अवसरों एवं बेहतर ग्राहक सेवा की प्रतिबद्धता को बताते हुए कॉर्पोरेट लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सतत प्रयत्नशील रहने का आश्वासन दिया।
मुख्य महाप्रबंधक श्री सुधीर गुप्ता ने गोंडा जिले के शाखा प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में डिजिटल आधारित बैंकिंग सुविधा प्रत्येक ग्राहक तक पहुंचने चाहिए, इसके लिए सभी ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ानी होगी साथ ही साथ उन्हें बैंक के उत्पादों से भी परिचित करना होगा जिससे कि ग्राहकों की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही राष्ट्र के विकास में ग्रामीण उद्योग एवं अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने शाखा प्रबंधकों का आवाहन किया की वह अपने आसपास के वातावरण में उपलब्ध व्यवसायिक अवसरों को पहचाने तथा ग्राहक सेवा बेहतर करने की दिशा में शिकायतों को एक सकारात्मक ढंग से ले एवं उनके निस्तारण का प्रयास करें।
वित्तीय वर्ष 2025-24 के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु शाखा प्रबंधकों एवं सामाजिक सरोकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन व जन धन योजना में उत्कर्ष कार्य करने वाले ग्राहक सेवा केंद्रों के संचालकों को मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बैंक के उप अंचल प्रमुख संदीप कुमार सिन्हा, मुख्य प्रबंधक आलोक कुमार,आशीष कुमार सिंह अमर सिंह मौर्य, अरुण कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक गोंडा विनोद कुमार तिवारी सहित गोंडा जिले के सभी शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजनी कुमार पांडेय जी ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!