नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उम्मीद से सदैव एक कदम आगे …प्रबन्धक विपिन पाण्डेय बाल दिवस के अवसर पर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 66,158 views

उम्मीद से सदैव एक कदम आगे …प्रबन्धक विपिन पाण्डेय

बाल दिवस के अवसर पर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा।बाल दिवस के शुभ अवसर पर ग्लोइंग स्टार प्ले स्कूल मालतीपुरम सोहांस द्वारा आयोजित बाल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वमोद शंकर द्विवेदी एवं संदीप सिंह प्रधान प्रतिनिधि सोहांस जी द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्या नलिनी चतुर्वेदी अपने संबोधन में कहा “बच्चे ईश्वर का उपहार हैं, उन्हें अपने विचारों के साथ उड़ने दें। उन्होंने बताया कि विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा खूबसूरत विभिन्न झांकियां तैयार किया गया है जिनमें मुख्यतः हमारे राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरूष पंडित जवाहर लाल नेहरू,नेता जी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डाक्टर भीम राव अंबेडकर, सरदार भगत सिंह, महाराणा प्रताप, डाक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन, वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई, IPS किरन वेदी आदि
वहीं दूसरी ओर – नौ देवियों की दिव्य स्वरूप प्रस्तुत की गयी।
उन्होंने ने बताया कि राम दरबार में भारत माता साहित मर्यादापुरुषोत्तम राम, सीता, लक्ष्मण एवं महावीर हनुमान जी मनमोहक झांकी रथ पर विराजमान जय श्रीराम के नाम से गली एवं चौराहे गूंज रहे थे।
इसी क्रम में *बाल बटालियन* की एक झांकी प्रस्तुति की गई , एक महत्वपूर्ण झांकी समाज के एकता एवं अखंडता के लिए पेश की गई जिसमें सभी एक जुट होकर नारे लगाए “जात पात की करो विदाई आपस में हम भाई भाई”
एक झांकी जिसमें जानवरों एवं पक्षियों को प्रस्तुत किया गया।
सभी झांकियों की रैली हरी झंडी दिखाकर निकाली गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवं सम्मानित अभिभावक – अनोज पाण्डेय, अजय सिंह, सत्यम तिवारी, रामचंद्र जी,प्रधान प्रतिनिधि आलोक त्रिपाठी, वरुण पाण्डेय, सतीश मिश्रा, प्रधान काजीदेवर अमित यादव, नाथूराम चौधरी, राजन पाण्डेय, अरुण पाठक, कार्यक्रम को भव्य बनाने में विद्यालय स्टाफ राजवीर पाठक, सौरभ श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, सुमन वर्मा, शिवांगी सिंह, शिम्पी तिवारी, प्राची तिवारी कल्पना सिंह रवि यादव, देवी सरन, विजय यादव एवं मंजू आदि सभी का सहयोग रहा है।
कार्यक्रम का समापन चाचा नेहरू के रूप में तैयार छात्र समस्त स्टाफ व बच्चों संग केक काट कर मिठाई आदि बाटी गई।
अंत में प्रबन्धक विपिन पाण्डेय जी द्वारा समस्त सम्मानित अतिथियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को समापन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!