नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विकसित यूपी 2047 विजन पर महाविद्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन ।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 44,103 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा।जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर गोंडा में आयोजित कार्यक्रम विकसित यूपी @2047 विजन के मुख्य विषय अर्थशक्ति, सृजन शक्ति, एवं जीवन शक्ति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके प्रस्तुत किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान विभाग श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा ने विकसित उत्तर प्रदेश एवं समर्थ उत्तर प्रदेश@ 2047 के तीन मुख्य बिंदुओं पर अर्थशक्ति सृजनशक्ति एवं जीवन शक्ति पर प्रकाश डाला गया एवं छात्राओं से सुझाव आमंत्रित किया गया दूसरे मुख्य वक्ता गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनीष शर्मा ने विजन गोंडा 2047 पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को बढ़-चढ़कर फीडबैक देने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गीता रानी यादव एवं माता राजरानी महाविद्यालय के प्राचार्य सर्वजीत मिश्र जी महाविद्यालय प्रभारी डॉ अनुराग सिंह बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष निरंकार सिंह,कला संकाय की विभागाध्यक्ष अल्पना सिंह, प्रवक्ता डॉ आनंद सिंह, डॉ प्रिया सिंह, सुनीता सिंह श्री धर त्रिपाठी,अभिषेक सिंह,नीता सिंह,अर्चना जायसवाल,कीर्ति पाण्डेय सहित कई स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!