नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति गोण्डा की बैठक का आयोजन

1 min read

 18,135 views

 

देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत एवं जिले के अग्रणी बैंक इंडियन बैंक के संयोजन एवं अध्यक्षता में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के निर्देशानुसार गोण्डा नगर में आज दिनांक 31.10.2025 को अपराहन 03:30 बजे से नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन स्थानीय होटल शर्मा गोण्डा के सभा कक्ष में किया गया | इसकी अध्यक्षता इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक श्रीमान राजेश बडोरिया जी ने की । इस अवसर पर भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के माननीय उप निदेशक डॉक्टर छबील कुमार मेहेर जी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की | राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सहायक निदेशक अस्तित्व रंजन श्रीवास्तव,केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्या सुश्री अपर्णा सक्सेना , भारतीय खाद्य निगम के राजीव रंजन, बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री अमर सिंह मौर्या सहित नगर स्थित भारत सरकार के कार्यालयों / बैंक / बीमा कंपनियों के कार्यालय प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारीगण उपस्थित रहे |
बैठक का शुभारम्भ वाणी की देवी माँ सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया | समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए श्री तरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि यह समिति गोण्डा नगर स्थित कार्यालयों के मध्य राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति एक बेहतर और प्रेरणादायीं वातावरण तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी । साथ ही साथ उन्होंने गोण्डा के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को भी बताया।
समिति के सदस्यों के मध्य राजभाषा कार्यान्वयन की स्थिति का विश्लेषण करते हुए सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा डॉ० अंजनी कुमार पाण्डेय जी ने सदस्यों का आह्वान किया कि वे तिमाही प्रगति रिपोर्ट एवं छमाही प्रगति रिपोर्ट भरते समय अत्यंत सावधानी बरतें साथ ही साथ उन्होनें राजभाषा कार्यान्वयन के सांवैधानिक पहलुओं का विस्तृत विवरण भी किया |
उप निदेशक डॉक्टर छबील कुमार मेहेर जी ने कहा कि हिन्दी हमारे आत्म स्वभिमान एवं गौरव की भाषा है | हिन्दी संस्कार, संस्कृति एवं सामाजिक धरोहर की भाषा है | हमें हीन भावना से ऊपर उठकर हिन्दी / मातृभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए | हमें दैनिक कार्यों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग में संकोच नहीं करना है बल्कि उसके प्रयोग में गौरव की अनुभूति होनी चाहिए |
समिति के अध्यक्ष राजेश बडोरिया जी ने राजभाषा कार्यान्वयन में मानसिकता में परिवर्तन की ओर संकेत करते हुए कहा की हमे हिंदी का प्रयोग करते समय हीन भावना से ग्रसित नही होना चहिये ।श्री राजेश बडोरिया जी ने इस बात की घोषणा कि आगामी महीनों नगर स्थित भारत सरकार के कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन सम्बन्धी गतिविधियों को और अधिक सक्रियता प्रदान की जाएगी | श्री बडोरिया जी ने हिन्दी माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की और कहा कि पुरस्कार अपने साथ दायित्व लेकर आते हैं अब हमें अपने कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन को और अधिक सक्रियता प्रदान करनी होगी |
हिन्दी माह 2025 के दौरान आशुभाषण,राजभाषा नीति ज्ञान,सामान्य बैंकिंग टिप्पण अनुवाद,श्रुतलेख सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए |
कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा डॉ अंजनी कुमार पांडेय ने किया एवं सफल आयोजन में सहयोग श्री शेखर जोशी प्रबंधक व जितेंद्र कुमार पांडेय भाषाविद ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!