नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महापौर गिरीशपति ने किया ‘दुबई डिक्लेरेशन’ पर हस्ताक्षर

1 min read

 21,259 views

 अयोध्या के विकास के लिए वैश्विक सहयोग:

एशिया प्रशांत शहर शिखर सम्मेलन में शामिल होकर अयोध्या लौटे महापौर, यूपीआई डेटा से शहर को आधुनिक बनाने की प्लानिंग

अयोध्या। अब अयोध्या के शहरी विकास की योजनाएं वैश्विक अनुभवों और डिजिटल डेटा के आधार पर तैयार की जाएंगी। अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने ‘दुबई डिक्लेरेशन ऑन द फ्यूचर अर्बन गवर्नमेंट’ (भविष्य के शहरी शासन पर दुबई घोषणापत्र) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह घोषणापत्र शहरी क्षेत्र की उन्नति के लिए वैश्विक स्तर पर जानकारियों के आदान-प्रदान का मार्ग खोलेगा।

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी 27 से 29 अक्टूबर तक एक्सपो सिटी दुबई में आयोजित ‘2025 एशिया प्रशांत शहर शिखर सम्मेलन एवं मेयर फोरम’ में शिरकत करने के बाद अयोध्या लौटे।

दुनिया के 175 शहरों के महापौरों ने किए हस्ताक्षर

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि एक्सपो सिटी दुबई में आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में दुनिया के 175 शहरों के महापौरों ने हिस्सा लिया, जिसमें भारत के 18 महापौर शामिल थे। उत्तर प्रदेश से मथुरा नगर निगम के महापौर के साथ, अयोध्या के महापौर भी इस महत्वपूर्ण मंच का हिस्सा बने।

सम्मेलन का उद्घाटन एजुकेटिव काउंसिल के महासचिव हिज एक्सीलेंसी अब्दुल्लाह अनवस्ती और ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) के मेयर एंड्रियांस सीन्नर ने किया।

यूपीआई डेटा और कूलिंग सिटी पर चर्चा

महापौर ने बताया कि शहरी विकास के भविष्य पर गूगल के बेस्ट सेलर और फॉर्मर चीफ बिजनेस ऑफिसर, एमओ ग्वादत के साथ विशेष चर्चा हुई। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि:

  • यूपीआई डेटा से प्लानिंग: यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) में आपके शहर का हर प्रकार का डेटा मौजूद है, जिसका उपयोग सेक्टर वार विकास की योजना बनाने के लिए किया जाना चाहिए, ताकि शहर को स्मार्ट बनाया जा सके।
  • जलभराव से निजात: जापान के टोक्यो की मेयर यूरोको कोकी के साथ अंडरग्राउंड टनल बनाकर जलभराव से निजात पाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
  • ‘कूलिंग द सिटी’: श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ‘कूलिंग द सिटी’ परियोजना के तहत शेड में पानी की नलिकाएं लगाकर छिड़काव करने जैसे अभिनव विचार साझा किए गए।

महापौर ने आश्वस्त किया कि अयोध्या में भी टनल बनाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और शेड में पानी की नलिकाएं लगाकर छिड़काव करने जैसे विचारों पर जल्द ही विचार किया जाएगा।

दुबई में उत्तर भारतीय समूह से मुलाकात

सम्मेलन के बाद, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने दुबई में रह रहे उत्तर भारतीयों के समूह से भी मुलाकात की और अयोध्या के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विवेक तिवारी की अगुवाई में उत्तर भारतीय नागरिकों के समूह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!