नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षक विधायक का जन्मदिन मनाया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 31,147 views

मोहम्मद सुलेमान जिला संवाददाता
गोंडा।दीनदयाल इंटर कॉलेज निपनिया गौरा चौकी में गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य नेता सदन शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी का जन्मदिन विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह जबकि विशिष्ट अतिथि राज नारायण गुप्त प्रधानाचार्य रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने कहा किमाननीय शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी विगत 18 वर्षों से शिक्षक हितों के लिए सड़क से सदन तक अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान उन्हीं के नेतृत्व में संभव है और आने वाले विधान परिषद के चुनाव में हम समस्त शिक्षकों को एक जुटत दिखाकर ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में मतदान करना होगा विशिष्ट अतिथि राज नारायण गुप्त ने शिक्षकों की उपलब्धियां पर विशेष प्रकाश डाला तथा संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहने का आवाह्न किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान शिक्षकों ने केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शिक्षक विधायक का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया और उनके स्वस्थ्य जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना किया। इस अवसर पर रमेश सिंह, मुकेश कुमार सोनी, अरविंद प्रताप सिंह, शिवलाल यादव, अजीज अहमद, प्रियंका श्रीवास्तव, अतुल कुमार सोनी, वीरेंद्र प्रताप मिश्र तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!