नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लालगंज बस्ती पुलिस व स्वाट टीम द्वारा अवैध विस्फोटक पटाखा किया बरामद पटाखा व्यवसाय को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 25,364 views

 

मोहम्मद सुलेमान
लालगंज बस्ती। बुधवार को थाना लालगंज पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में धनतेरस, दीपावाली, छठ आदि अन्य आगामी पर्वों को सकुशल/ शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत किए जा रहे चेकिंग के दौरान 17 अदद प्लास्टिक के बोरे में करीब 700 किलोग्राम (अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये) अवैध विस्फोटक/ पटाखा बरामद कर संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। थाना लालगंज पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में धनतेरस, दीपावाली, छठ आदि अन्य आगामी पर्वों को सकुशल/ शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत किए जा रहे चेकिंग के दौरान मुखबिर ख़ास द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्रान्तर्गत देईसाड बाजार के कुछ लोग बिना लाइसेन्स के अपने आवासीय मकान/ दूकान में विक्रय करने हेतु भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पदार्थ, अवैध पटाखा रखे हुए है। जिस पर दिनांक-14.10.2025 को थाना क्षेत्रान्तर्गत देईसाड बाजार से अकील अहमद पुत्र खलील अहमद उम्र 50 वर्ष निवासी देईसांड बाजार थाना लालगंज बस्ती को गिरफ्तार कर उसके मकान/ दूकान से 17 अदद प्लास्टिक के बोरे में करीब 700 किलोग्राम (अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये) अवैध विस्फोटक पदार्थ/ पटाखा बरामद किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं-265/2025 धारा 288 BNS व 5/9B विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी का विवरण- 17 प्लास्टिक के बोरे में निम्न विस्फोटक पदार्थ/ पटाखा सामग्री पाए गए जोकि क्रमवार 1. हंस ब्रांड रोल कैप 19 पैकेट, 2- रोली कैप्स 19 पैकेट 3- ग्राउड स्पेशल चक्कर 30 पैकेट, 4-नागा राकेट बम 15 पैकेट, 5-उजाला कलर स्पार्कलर्स 30 पैकेट 6-उजाला मिनी बुलेट 90 पैकेट, 7.आर0आर0 फ्लावर पार्ट्स विग 03 पैकेट, 8-सीसी कलर स्पालईलरर्स 6 पैकेट 9-अशोक रंगील ग्रीन स्पाइकर्ल 06 पैकेट, 10-रँगीला रेड 3 पैकेट, 11-क्लासिक सरपेंस एग 5 पैकेट, 12-फ्लावर पार्टस समान 10 पैकेट, 13 रेड फरारी 3 पैकेट, 14-चटाई जय हो श्री साई 3 पैकेट, 15-चरखा विग 6*6 36 पैकेट 16-कक्कर विग बेल्स 27*4 108 पैकेट, 17-शीखा कलर स्पार्कलर्स 15*15 75 पैकेट, 18- राइट रासी राइट रोल कैप्स 15 पैकेट, 19-बेबी राकेट 6 पैकेट 20-लियोपर्स किग 42 पैकेट, 21-डालफिन बेबी राकेट 40 पैकेट 22-चीटी छाप कलर 2 पैकेट 23-फ्लावर पार्ट्स 10*5 50 पैकेट 24-विजली कैक्रेस 50 पैकेट, 25-वारुद गड्डी 45 पैकेट 26-तुर्की बड़ा 11 पैकेट 27-तुर्की छोटा 6 पैकेट 28-तुर्की मिडियम 4 पैकेट, 29-मिली डिलक्स लोहा 7 पैकेट 30-अम्बे कलर फुलझरी 50 पैकेट, 31-अग्रवाली कल फुलझरी 40 पैकेट 32-आलोक 50-50 प्रिमियम 50 पैकेट 33-ओरिजनल बन्डल 4 पैकेट 34-स्माल प्रिंस पाप्रोटेक 12 पैकेट, 35-चटपट 14 पैकेट 36-राइट रोल कैप्स 19 पैकेट 37-कलर कोटी 02 पैकेट, 37-कल कोटी 2 पैकेट 38-बेबी राफेल हिरो 4 पैकेट। गिरफ्ता कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 संतोष कुमार, उ0नि0 मोहनलाल चौधऱी, हे0का0 मिथिलेश कुमार मिश्रा, हे0का0 रमेश यादव, का0 विरेन्द्र कुमार, का0 अरविन्द दुबे, का0 विकाश गौड, म0का0 बन्दना पासवान, वाहन चालक हो0गा0 जवाहर प्रसाद, हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 पवन तिवारी, का0 सुभेन्द्रु तिवारी, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!