नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नंदनी नगर स्पोर्ट स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 55,590 views

संजय प्रजापति 
नवाबगंज गोण्डा  गुरुवार को नवाबगंज स्थित नंदनी नगर स्पोर्ट स्टेडियम महाविद्यालय में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ कैसरगंज के सांसद करन भूषण शरण सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विपक्ष लगभग समाप्त हो गया है।

                                                                पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कटराबाजार ब्लॉक की घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा कि विधायक तथा प्रमुख के बीच हुआ विवाद अनुचित है। उन्होंने दोनों पक्षों से आग्रह किया कि बड़ा बनने का परिचय दें और आपसी मतभेद को संवाद से दूर करें, ताकि क्षेत्र की छवि खराब न हो।

सांसद ने कहा कि उनका संकल्प है कि कैसरगंज क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ब्लॉक स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि यह उनके पिता का भी सपना रहा है, जिसे साकार करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

लद्दाख प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए करन भूषण शरण सिंह ने कहा कि किसी भी पड़ोसी देश से तुलना करना उचित नहीं है। लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री करण भूषण सिंह ने ध्वजारोहण और मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्रा, विधायक श्री प्रेम नारायण पांडे, श्री रमापति शास्त्री, श्री प्रतीक भूषण सिंह समेत क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

अपने संबोधन में सांसद श्री करण भूषण सिंह ने कहा, “यह महोत्सव सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उस सपने को साकार करने का माध्यम है, जहां देश के गांव-गांव से निकली प्रतिभाएं दुनिया में भारत का परचम लहराएं। आज मैं घोषणा करता हूं कि कैसरगंज की प्रतिभाओं को अब कहीं भटकना नहीं पड़ेगा, जल्द ही यहां एक विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण होगा।” इस घोषणा पर पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

ट्रैक पर इन्होंने जीता मैदान

देर शाम तक चली रोमांचक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:                           

  • 200 मीटर जूनियर बालिका (नवाबगंज): कोमल यादव ने बाजी मारी, जबकि संध्या दूसरे और नीलम यादव तीसरे स्थान पर रहीं।

  • 200 मीटर सीनियर बालिका (नवाबगंज): आरती अव्वल रहीं। सुनीता यादव ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

  • 200 मीटर जूनियर बालिका (वजीरगंज): अल्पना ने स्वर्ण जीता, शालिनी को रजत और जान्हवी सिंह को कांस्य मिला।

  • 400 मीटर जूनियर बालक (वजीरगंज): सचिन ने सबसे तेज दौड़ लगाई। गौतम निषाद दूसरे और विनीत गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहे।

  • 1600 मीटर सीनियर बालक (नवाबगंज): अरविंद यादव ने खिताब अपने नाम किया, संजय निषाद द्वितीय और रंजीत यादव तृतीय रहे।

  • 1600 मीटर जूनियर बालक (नवाबगंज): अंग्रेज यादव विजेता बने, दीपक यादव उपविजेता और अखिलेश यादव तीसरे स्थान पर रहे।

  • 1600 मीटर जूनियर बालक (वजीरगंज): विशाल मौर्य ने प्रथम, धीरेंद्र सिंह ने द्वितीय और रंजीत मौर्य ने तृतीय स्थान हासिल किया।

  • सीनियर बालिका रेस (नवाबगंज): नसरीन खातून ने पहला, सोनी ने दूसरा और किस्मत जहां ने तीसरा स्थान जीता।

  • सीनियर बालिका रेस (वजीरगंज): मनीषा निषाद ने पहला, आस्मा ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कल नंदनी नगर में होगा फाइनल मुकाबला

खेल महोत्सव के आयोजक डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं का रोमांच कल भी जारी रहेगा। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन सभी स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले और भव्य समापन समारोह नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम, नवाबगंज में आयोजित किया जाएगा, जहां विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान से नवाजा जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!