नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के संगठन यूपीएमएसआरए का उन्नीसवां त्रिवार्षिक सम्मेलन 14 से 16 सितंबर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,667 views

मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के संगठन यूपीएमएसआरए का उन्नीसवां त्रिवार्षिक सम्मेलन 14 से 16 सितंबर

मोहम्मद सुलेमान
गोण्डा/ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) का उन्नीसवां त्रिवार्षिक सम्मेलन दिनांक 14 सितंबर से 16 सितंबर 2025 तक अग्रवाल शिक्षा संस्थान मोतीनगर लखनऊ में होगा, सम्मेलन का उद्घाटन फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएमआरएआई ) के भूतपूर्व महासचिव कॉमरेड जे एस मजूमदार करेंगे तथा मुख्यवक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कॉमरेड बादल सरोज होंगे तथा सम्मेलन के स्वागत समित के अध्यक्ष जनवादी लेखक संघ के सचिव कॉमरेड नलिन रंजन सिंह सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा तमाम मजदूरों कर्मचारियों एवं ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उक्त बातें अपने प्रेस विज्ञप्ति में यूपीएमएसआरए केंद्रीय कमेटी के महासचिव कॉमरेड विमेश कुमार मिश्रा ने कही। कॉमरेड महासचिव ने ये भी बताया कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 85 इकाईयों में 12000 सदस्य मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के 400 प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे जिसमें सेल्स प्रमोशन एम्पलाईज की रोजमर्रा होने वाली समस्याओं के साथ साथ आमजन के चिकित्सा संबंधित मुद्दों पर भी गहन विचार विमर्श किया जाएगा। कॉमरेड विमेश ने कहा कि सम्मेलन में नौकरी पर हमलों और नौकरी से निकाले जाने, चार श्रम संहिताओं के खिलाफ, काम के अधिकार पर हमले के खिलाफ, दवाओं और स्वास्थ्य संबंधी मांगों के लिए, कंपनियों द्वारा काउंसिल पर हमले, मंहगाई के खिलाफ, महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ, राज्य से संबंधित और लघु उद्योग क्षेत्र की मांगों के लिए, अन्य उद्योगों तथा सांप्रदायिक सद्भावना पर प्रस्ताव लिए जायेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता कॉमरेड राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अध्यक्ष मण्डल करेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!