नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एकल विद्यालय अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

1 min read

 9,621 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। एकल विद्यालय अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण बेलसर एमजी मैरिज लान प्रांरभ हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह रहे उन्होंने सर्वप्रथम मां सरस्वती और भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।प्रशिक्षण शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में आप सभी बंधु समाज निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। आप बच्चों को पठन-पाठन के साथ संस्कारवान बना रहे हैं। जिसकी आज नितांत आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का कार्य आपके द्वारा किया जा रहा है। आंचल अभियान प्रमुख शिव प्रताप गुप्त ने कहा कि हमारा एकल विद्यालय अभियान ग्राम स्तर पर कार्य करती है यह प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षण, ग्राम विकास शिक्षा, जागरण शिक्षा एवं संस्कार शिक्षा है। इस अवसर पर रंजन बाबा आंचल प्रशिक्षण प्रमुख राजेश कुमार, आंचल गतिविधि प्रमुख निरंकार गोस्वामी, संच बेलसर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चित्तू, अरविंद कुमार तिवारी, पंकज आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में 56 आचार्य भाई – बहन उपस्थित रहे जो 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!