नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जलाभिषेक करने जा रहे शिव भक्तों का किया गया भव्य स्वागत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 26,961 views

 

बेलसर गोंडा। कजरी तीज के मौके पर पवित्र सरयू नदी ऐली परसौली से जल भरकर बाबा दुखहरण नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने जा रहे कांवरियों का रामेश्वर नाथ किसान सेवा केंद्र पर पंडाल लगाकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अवध क्षेत्र प्रभारी हरीशचंद्र सिंह उर्फ हरी सिंह , आशीष सिंह निखिल, आकाश सिंह ,संजय सिंह ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह, पूर्व प्रमुख अजीत सिंह आदि के द्वारा दूध ,फल ,क्रीम रोल आदि वितरण कर शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। वही रगड़गंज बाजार चौराहे पर नवयुवक कावड़ संघ द्वारा पंडाल लगाकर कांवरियों का स्वागत किया गया ।पांडाल में चावल छोला, हलवा,फल आदि की व्यवस्था की गई ,जिसे कांवरियों में वितरित किया गया। इस मौके पर नवयुवक कावड़ संघ अध्यक्ष हरीशचंद्र सिंह उर्फ हरी सिंह ,सभासद पवन कौशल ,महामंत्री रामकुमार गुप्ता, अशोक कुमार, संजय सिंह समेत नवयुवक कावड़ संघ रगड़गंज के सम्मानित लोग मौजूद रहे। लक्ष्मीनारायण सेवा संस्थान मिश्र पूरवा बेलसर द्वारा कांवरियों की सेवा के लिए पंडाल लगाया गया जिसमें चाय पकौड़ा हलवा दवा फल आदि की व्यवस्था की गई ।जिसमें संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे जिला पंचायत सदस्य रवींद्र कुमार पांडे सचिव राहुल मोहित तिवारी,अनूप श्रीवास्तव ,सोनू चौहान मोहित तिवारी उर्फ चीकू सुनील मिश्रा आदि लोगों द्वारा शिव भक्तों की सेवा की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!