नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नवाबगंज में अवैध शराब का भंडाफोड

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 18,935 views

दो हजार लीटर कच्ची शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

नवाबगंज पुलिस ने रविवार देर रात अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने जैतपुर मांझा क्षेत्र से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी नाव से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष अभय सिंह को मुखबिर से जैतपुर मांझा क्षेत्र में अवैध शराब के जखीरे की सूचना मिली थी। उपनिरीक्षक विभव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने प्राइमरी पाठशाला जैतपुर मांझा के पास से छेदी, सुनील और विजय प्रताप को पकड़ा। इनके पास से करीब 100 लीटर कच्ची शराब मिली।

पूछताछ में तीनों ने सोतिया नाले के किनारे झाड़ियों में शराब छिपाने की बात मानी। पुलिस ने वहां से 111 पन्नियां बरामद कीं। हर पन्नी में 18 से 20 लीटर शराब थी। कुल दो हजार लीटर से ज्यादा कच्ची शराब जब्त की गई। चौथा आरोपी श्याम बाबू नाव से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब समाज के लिए खतरा है। यह न सिर्फ जान को जोखिम में डालती है बल्कि अपराध को भी बढ़ावा देती है। नवाबगंज पुलिस इस तरह के अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!