नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार कार्यालय में एएचटीयू और एसजेपीयू की मासिक कार्यशाला हरीश कुमार गुप्त

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 17,370 views

 

हरीश कुमार गुप्त
बलरामपुर
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय (नोडल अधिकारी एएचटीयू) की अध्यक्षता में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समन्वय गोष्ठी व कार्यशाला आयोजित हुई।

इस दौरान मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न, पाक्सो एक्ट की विवेचना, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर कार्य योजना बनाई गई। साथ ही इस दिशा में लागू नियमों, अधिनियमों और समय-समय पर पारित न्यायालयों के निर्णयों व शासनादेशों की जानकारी दी गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी व कार्यशाला में एसएसबी 9वीं बटालियन, अभियोजन कार्यालय, सीडब्ल्यूसी, श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण, आरपीएफ, चाइल्ड हेल्पलाइन, मानव सुरक्षा, ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान, भारतीय जनकल्याण सेवा संस्थान, बचपन बचाओ आंदोलन, रोज संस्थान, एमकेवी वन स्टॉप सेंटर समेत थानों के बाल कल्याण अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!