नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सोनबरसा स्कूल के बच्चों को शिक्षकों ने किया सम्मानित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 14,098 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा !मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद उपस्थित हुए बच्चों का शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया के मार्गदर्शन में सभी बच्चों का रोली चंदन लगाकर एवं पुष्प वर्षा के साथ ही माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। सुबह सबसे पहले आए बीस बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान की इस कड़ी में इन बच्चों को नहाने का साबुन, शैम्पू के साथ नोट बुक भेंट किया गया। स्वागत किए जाने व उपहार प्राप्त करने से बच्चे बहुत ही खुश व ऊर्जावान दिख रहे थे। वरिष्ठ शिक्षक आलोक कुमार भारती ने बच्चों को बिना नागा किए स्कूल आने व अन्य बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने तथा स्कूल में हो रहे नवाचार से अवगत कराने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षिका शताब्दी वर्मा ने बच्चों को साबुन शैम्पू आदि भेंट किए जाने के पीछे छिपे संदेश को स्पष्ट किया। श्रृष्टि, संगीता,साक़िरा, मैराज, शिव कुमार, माधुरी,राज बाबू, नैन्सी,अमान, रज़िया,श्रृद्धि, शिवशक्ति, कृति, प्रेम, रीमा, तबस्सुम, प्रमोद,अयान, शिवपूजन, कृषि, आदित्य मौर्य,रवि, सचिन आदि बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक आलोक कुमार भारती, बलजीत सिंह कनौजिया, शताब्दी वर्मा, अरुण कुमार सिंह, पूनम वर्मा, सुरेश कुमार, अमर ज्योति, अनुराधा मिश्रा, चित्रावती, पूनम यादव आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!