नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 453 views

लखनऊ युगनव टाइम्स लाइव राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता संरक्षण एवं अधिकार परिषद की तरफ से उपभोक्ता संरक्षण गोष्ठी नवाबी कैफे लखनऊ में आयोजित हुई जिसमें उपभोक्ता हितों के सापेक्ष में कई  प्रस्ताव पारित किए गए । कोविड के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण हुआ दोहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, राज्य स्तर पर प्रस्तावित टीम 22 में उपभोक्ता संगठन को प्रतिनिधित्व आवश्यक हो, ताकि उपभोक्ता हितों की रक्षा की जा सके, सिटीजन चार्टर सभी विभागों में पूर्ण रुप से लागू हो मानक तथा मापदंड सभी विभागों में कड़ाई से लागू हो, खाद्य वस्तुओं में सरकार शुद्धता व मात्रा की गारंटी ले मूल्य निर्धारित करें। संस्था द्वारा  24 दिसंबर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर संकल्प लिया गया कि यदि उपभोक्ता को शुद्ध के लिए युद्ध करना पड़ेगा तो उपभोक्ता क्रांति का उदय होगा, समय की मांग होगी कि उपभोक्ता संगठित होकर अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए जागरूक होकर सजग प्रहरी की भूमिका में आए। इस अवसर पर टीम 11 का गठन किया गया जिसमें पीएल सोनी, अभय देव मालवीय, सत्य कुमार, डॉक्टर एनके अग्रवाल, गोपीकृष्ण, विनोद वर्मा, रामकुमार, डीके सक्सेना, शिवम राठौर, एसपी सिंह राणा, गब्बर सिंह सम्मिलित किए गए जिला अध्यक्ष लखनऊ हेतु रजनीकांत यादव को नामित किया गया तथा प्रदेश महिला प्रकोष्ठ हेतु रंजना सिंह को प्रभारी नामित किया गया, आयोजित गोष्ठी में चेयरमैन आमोद राठौर ने विभिन्न विषयों व बिंदुओं पर उपभोक्ताओं को सार्थक व विधिक जानकारी दी, गोष्ठी का संचालन पी एल सोनी प्रमुख सचिव ने किया, मुख्य अतिथि टी सी वर्मा निदेशक उड़ान ने उपभोक्ताओं को संगठित होने की अपील की, मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में विभूति मिश्रा, कांतिलाल शाह, संतोष सक्सेना, मंजू राठौर, राहुल राठौर, रिचा, कमल खान, अकबर खान, राम चंद्र द्विवेदी आदि उपाध्यक्ष ने सभी के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!