नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नगरीय निकाय चुनाव में फैसला सुरक्षित 27 दिसंबर को होगा आदेश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,374 views

संजय कुमार प्रजापति 

निकाय चुनाव को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई ।

आरक्षण पर फैसला के लिए डेडिकेटेड कमीशन बनाने की मांग,

छुट्टी के दिन सुनवाई के लिए खुली कोर्ट,27 दिसम्बर को लखनऊ बेंच सुनाएगी फैसला

 

 

लखनऊ युगनव टाइम्स लाइव शनिवार को प्रदेश में निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आई. निकाय चुनाव में पिछड़ी जाति आरक्षण को लेकर इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया. याचिकाकर्ता की याचिका पर अब हाईकोर्ट आगामी 27 दिसम्बर को फैसला सुनाएगा. इससे पहले सरकार और याची पक्ष के वकीलों ने कोर्ट में अपनी-अपनी दलीलें रखीं।

 

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण की अनदेखी को लेकर अदालत में कुल 64 याचिकाएं पड़ी हैं. शनिवार को सुनवाई के दौरान सरकार ने अदालत में कहा कि पिछले चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया इस चुनाव की तरह ही थी, लेकिन तब इस मामले को लेकर अदालत में कोई याचिका नहीं पड़ी थी. सरकारी वकील की इस दलील पर अदालत ने सख्त टिप्पणी की और कहा कि अगर आप के पास डाटा है तो दीजिए.

 

अदालत ने कहा कि सरकार ये स्पष्ट करे कि आप ओबीसी डाटा कहां से लाए. सरकारी वकील की दलील से पहले मामले में मुख्य याचिकाकर्ता पीयूष पाठक ने कहा था कि अदालत में याची की तरफ से रखे गए हर तथ्य को कोर्ट ने सुना. इस बीच OBC आरक्षण निर्धारण को लेकर पर आयोग बनाने की बात चल रही है.

कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

बहरहाल, मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. ऐसे में निकाय चुनाव के तारीखों के ऐलान पर अभी रोक जारी है. शनिवार को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा कि मामले को आगामी मंगलवार 27 दिसंबर को फैसला दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!