नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संगठन सृजन अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस स्तर से पधारे शहर कोऑर्डिनेटर का शहर अध्यक्ष एवं तमाम कांग्रेस जनों ने अभिनंदन किया गया।

1 min read

 11,039 views

गोंडा कांग्रेस भवन (उत्तर प्रदेश) में, शहर कांग्रेस कमेटी गोंडा अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक संपन्न हुई, कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस स्तर से पधारे शहर कोऑर्डिनेटर का शहर अध्यक्ष एवं तमाम कांग्रेस जनों ने अभिनंदन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि शहर कोऑर्डिनेटर ज्ञानेश शुक्ला जी, चौधरी कुलदीप दिवाकर जी ने कांग्रेस जनों का उत्साह वर्धन करते हुए आवाहन किया “आइए हम सब मिलकर बूथों में चलें। वार्डों में बूथों में संगठन मजबूत बनाने के लिए नए-नए कार्यकर्ताओं को तैयार कर जोड़ें। उन्होंने कहा कांग्रेस जनों को अपने घरों में कांग्रेस का झंडा लगाना है, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों एवं गरीब सर्वहारा को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।”इस अवसर पर शहर कोऑर्डिनेटर ज्ञानेश शुक्ला जी, चौधरी कुलदीप दिवाकर ने कहा कि “शहर हो या जिला सबको मिलकर कार्य करना है, यह मानकर कि हम राहुल जी के लिए कार्य कर रहे हैं, संगठन सृजन की यह नई शुरुआत उनके हाथों को मजबूत करने के लिए करना है, मंजिल दूर नहीं है हमें अपना कारवां बढ़ाना है, इसके लिए मैं आया हूं, आपसे आग्रह करने, और मैं आपके साथ हूं, आपके कार्यों का मूल्यांकन होगा।”

गोंडा शहर कांग्रेस अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि “मुझे केंद्र एवं राज्य स्तर से प्राप्त गाइडलाइन पर एवं अपने कोऑर्डिनेटरों के निर्देश के अनुसार बूथों एवं वार्डों में नए सिपाही, नए कार्यकर्ता तैयार करने का कार्य करना है इसलिए मैं घर घर जाऊंगा, अपनी टीमें बनाकर उनके साथ कार्य करूंगी, शहर गोंडा बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहा है, अधाधुंध विद्युत कटौती चल रही है, यह समस्या हमारे लिए चुनौती है, इसके लिए भी हमें मिलकर आवाज उठाना है, हम सशक्त संगठन खड़ा करने का वचन देते हैं, तथा शहर की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना का भी वायदा करते हैं।”

बैठक का सफल संचालन सैयद मुजीब मास्टर ने किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रद्युम्न शुक्ला वसीम सिद्दीक़ी सुभाष चंद्र पांडे, वाजिद अली, शिवकुमार दुबे मो ज़रनील हयात, सभासद हाजी अब्दुल सईद, निर्मला देवी, सगीर ख़ान, निजाम हाशमी, शहज़ादे मेवाती वसीम रेनी, श्रीमती संतोष ओझा एडवोकेट, एडवोकेट रामराज सिंह, सलीम कुरैशी आरिफ अली कुरैशी अनीस नाना, राजू सेवादल, बीबी बनो, निशा खातून, शाहिद अंजुम, निदा खातून, महमूद हाफिज जी, शिवेंद्र कुमार शर्मा, रफिया, श्रीवेंद्र कुमार शर्मा, मो हनीफ, शाहिद अय्यूब, आरिफ़ अली, समीर, अनीस, वंशीधर वर्मा कलीम लहरी बरकत छोटेलाल अब्दुल सलाम हरिराम वर्मा सूफिया परवीन नियाज अली सलमानी डॉ मारूफ शाह मोहम्मद हिलाल विकास मनोहर श्रीवास्तव सिराज अली चांद खान मुकेश सोनी, निरमेश श्रीवास्तव शकीरा सोनी खैरुन्निसा सना, गुल्लू, रामकुमार तिवारी, एडवोकेट जलील खान अबसार अहमद शादाब अहमद मोहम्मद अहमद फारूकी रिंकू ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव राकेश कुमार चौरसिया नौशाद हाफ़िज़ नबी बख्श रैनी डॉक्टर जफर अशफाक बंशीधर हरि श्याम सोनी समेत सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!