नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

 10,814 views

नकली करेंसी बनाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में उपकरण बरामद

नवाबगंज गोंडा, उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, नवाबगंज पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 23 मई, 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर नवाबगंज कस्बे के बढ़ईपुरवा और अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रामघाट स्थित कमरों से की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अर्जुन गोस्वामी पुत्र मनोहर, निवासी ग्राम कम्हरौरा, थाना करनैलगंज, जनपद गोंडा और विश्वनाथ सिंह पुत्र भगवती सिंह, निवासी ग्राम तुलसीपुर मांझा, थाना नवाबगंज, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे और कमरों से नकली भारतीय करेंसी और करेंसी बनाने के बड़े पैमाने पर उपकरण बरामद किए गए हैं।

बरामदगी का विवरण:

  1. ₹100 के 32 नकली नोट (कुल ₹3200)
  2. नकली करेंसी बनाने का उपकरण: 01 लैपटॉप
  3. 02 प्रिंटर
  4. 01 यूएसबी पोर्ट कनेक्टर
  5. 01 वायर्ड कीबोर्ड
  6. 01 वायर्ड माउस
  7. 04 सांचे
  8. 01 सांचा दबाने की मशीन
  9. 03 छोटी-बड़ी हरे व सफेद रंग की नोटों की तार बनाने की पन्नी
  10. 01 सांचे पर चलने वाला वाइपर
  11. 04 पुड़िया सांचा धोने के उपयोग में आने वाला डीकोटिंग पाउडर
  12. 02 शीशी में थिनर
  13. 01 प्लास्टिक के डिब्बे में सफेद रंग का पेंट
  14. 01 हेवल्स कंपनी का हेयर ड्रायर (नोट सुखाने के लिए)
  15. 01 नोट काटने की मशीन
  16. 01 प्लास्टिक में टिशुनुमा पेपर
  17. 40 पेज पर ₹100, ₹200 और ₹500 के नोट एक तरफ छपे हुए
  18. 31 सादे पेज हरे रंग का तार जिस पर अंग्रेजी में आरबीआई का हलमार्क बना है
  19. 02 पेज रेखांकित महात्मा गांधी जी की तस्वीर छपी व बगल में 200 व 500 अंकित

इस संबंध में थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0 168/2025, धारा 178, 179, 180, 181, 182, 318(4), 338, 341(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय एएसजे 03 लखनऊ रवाना कर दिया गया है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

अर्जुन गोस्वामी:

  1. मु0अ0सं0 34/19, धारा 489बी, 489सी भादवि, थाना खोंडा, जिला ट्रांस हिंडन (कमिश्नरेट गाजियाबाद)
  2. मु0अ0सं0 869/21, धारा 34, 489ए, 489-बी, 489-सी, 489-डी भादवि, थाना कोतवाली नगर, गोंडा
  3. मु0अ0सं0 215/22, धारा 3(1) उ0प्र0 गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1986, थाना को0 नगर, गोंडा
  4. मु0अ0सं0 63/2017, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना करनैलगंज, गोंडा

विश्वनाथ सिंह:

  1. मु0अ0सं0 869/21, धारा 34, 489ए, 489-बी, 489-सी, 489-डी भादवि, थाना कोतवाली नगर, गोंडा
  2. मु0अ0सं0 215/22, धारा 3(1) उ0प्र0 गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1986, थाना को0 नगर, गोंडा

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  1. थानाध्यक्ष अभय सिंह
  2. उ0नि0 उत्कर्ष कुमार पाण्डेय
  3. उ0नि0 विभव सिंह
  4. हे0का0 सुनील यादव
  5. हे0का0 रोशन सिंह
  6. का0 रामअवतार यादव
  7. का0 अरविन्द यादव
  8. का0 सुरेन्द्र कुमार
  9. का0 अभिषेक यादव
  10. कां0 विनय राय
  11. म0कां0 अर्चना सिंह
  12. म0कां0 नीलू सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!