नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को दी मध्यावधि विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 17,347 views

 

गोण्डा ( युगनव टाइम्स )
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने चकमार्गों एवं ग्रामसभा भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामलों में शिथिलता बरतने तथा जनशिकायतों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही के आरोप में तहसील तरबगंज के राजस्व निरीक्षक श्री परशु राम मिश्र को मध्यावधि विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुए भर्त्सना की है। यह कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी विशेष अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक कठोर संदेश के रूप में देखी जा रही है।

दिनांक 17 मई 2025 को तहसील तरबगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम इस्माइलपुर मुस्तहकम, साकीपुर, बखिरा मंहगूपुर एवं मंहगूपुर के नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों में यह स्पष्ट किया गया कि चकमार्ग, बंजर, नवीन परती व सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जों की पूर्व में कई बार शिकायत की गई, किन्तु राजस्व निरीक्षक द्वारा न तो कोई प्रभावी कार्यवाही की गई और न ही उचित आख्या प्रस्तुत की गई।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने उक्त प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जांचोपरान्त पाया कि संबंधित अधिकारी द्वारा न केवल शिकायती प्रार्थनापत्रों को अनावश्यक रूप से लंबित रखा गया, बल्कि उन पर सतही एवं भ्रामक निस्तारण आख्या अंकित कर प्रकरणों को निक्षेपित करने का प्रयास किया गया। इससे अतिक्रमणकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और शासन की मंशा के विपरीत सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा बाधित हुई है।

उल्लेखनीय है कि जनपद में माह अप्रैल से चकमार्गों को अतिक्रमणमुक्त कर मनरेगा योजना के अंतर्गत मिट्टी पटाई कराने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसकी समीक्षा स्वयं जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। इसके बावजूद राजस्व निरीक्षक द्वारा इस अभियान में अपेक्षित सहभागिता न देना कर्तव्यहीनता एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने तत्काल प्रभाव से मध्यावधि विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करते हुए राजस्व निरीक्षक की भर्त्सना की है तथा यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि इस प्रकार की लापरवाही पुनः परिलक्षित होती है तो कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!