नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत ,अस्पताल का किया अवलोकन

1 min read

 23,636 views

 

नवाबगंज गोण्डा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव का आज गोण्डा आगमन हुआ। नवाबगंज-अयोध्या राजमार्ग पर नवनिर्मित पंडित सिंह जी मेमोरियल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (100 बेड) पर सूरज सिंह की अगुवाई मे  समाजवादी पार्टी के सम्मानित नेताओं, साथियों और उनके सहयोगियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

 

श्री शिवपाल सिंह यादव ने अस्पताल का अवलोकन किया और स्मृतिशेष पंडित सिंह जी के नाम पर अस्पताल का नामकरण होने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंडित सिंह जी का नाम हमेशा रोशन करते रहना चाहिए।

 

इसके पश्चात, श्री यादव पूर्व एमएलसी श्री रणविजय सिंह जी के मांगलिक कार्यक्रम (मुंडन) में शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बैजनाथ दुबे विजय पासवान अरशद हुसैन अभिषेक सिंह संजय विद्यार्थी रामधन यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!