नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिगर इंटर कॉलेज मैदान में हुआ रोमांचक क्रिकेट मैच, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 18,038 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा जिगर इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को एक रोमांचक 12-12 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें किक्रेट प्रेक्टिस गोन्डा के प्रसिद्ध कोच और वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी अख्तर अंसारी द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा और बराबरी का मुकाबला देखने को मिला।मैच में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में प्रियांशु, दिव्यांशु, ज़ैद, अगम, अर्णव, अथर्व मित्तल, शिवांश, हुसैन, सैयद फ़राज़ अहमद, सैय्यद फ़हाद, मयंक तिवारी, अश्हद ,अन्नत श्रीवास्तव,सौरभ, रेहान, हमज़ा, अशफाक ,शादबारी जैसे होनहार युवाओं ने अपने खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उनके अभिभावक (गार्जियन) भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए आयोजन की सराहना की।कोच अख्तर अंसारी ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल खेल भावना को बढ़ावा देती हैं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में भी सहायक होती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!