नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सीतापुर में पत्रकार की हत्या के प्रकरण में दिया ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 16,918 views

 

जनपद सीतापुर के महोली तहसील के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर निर्मम हत्या को लेकर गोंडा के पत्रकारों में आक्रोश है आज उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री को संबंधित सभी तहसीलों में यूनियन द्वारा तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में,परगना अधिकारी को, जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निन्दा किया गया है। दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मृतक के पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुवाजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, प्रदेश भर में पत्रकारों के खिलाफ अनावश्यक रूप से तमाम केस दर्ज किए गए हैं जिसको वापस किया जाए। पत्रकारों पर कोई भी मुकदमा दर्ज करने से पहले इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, जांच के दौरान यदि दोषी पाया जाता है तभी मुकदमा दर्ज किया जाए।
तरबगंज तहसील में तहसील अध्यक्ष जटाशंकर सिंह के नेतृत्व में श्यामकृष्ण त्रिपाठी,संजीव पाण्डेय,आनंद दुबे,वेद प्रकाश मिश्रा,संजय श्रीवास्तव, सरदार जिंदर सिंह,सत्यनारायण शास्त्री, भरत राज सिंह,उदय प्रताप सिंह वहीं गोंडा में महामंत्री महेंद्र तिवारी,विजय बहादुर तिवारी,सुभाष चौहान,आर पी द्विवेदी,आरसी पांडे,हरीश गुप्ता,कृष्णा शर्मा,संदीप अवस्थी,रोहित तिवारी,राहुल तिवारी,चंद्रगुप्त मौर्य,प्रमोद शर्मा,राकेश चौहान,राजेंद्र तिवारी,आरके मिश्रा, दिवांश आदि मौजूद रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!