ना गलत करेंगे और ना गलत सहेंगे आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी का यही सिद्धांत है – बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी
1 min read
12,417 views
युगनव टाइम्स
अयोध्या आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक शहर के प्रतिष्ठित अवंतिका होटल में संपन्न हुआ बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी त्रिपाठी ने कहा कि पहला नंबर एजेंडा है समाज में अमीरी-गरीबी की खाई बहुत गहरी हो गई है बहुत सारे लोग अनायास और यकायक खूब बड़े आदमी बन गए उनकी व्यापक स्तर पर जांच होनी चाहिए ।
दूसरा जो भी भ्रष्टाचारी है उसको चिन्हित कीजिए और सरकार को लिखिए कि उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए ।
तीसरा झूठ, फरेब, अफवाह और असहिष्णुता की जो राजनीति चल रही है उसको खत्म करने के लिए समाज में जन-जागरूकता अभियान चलाना । चौथा एजेंडा है की समाज में सदाचार एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना हो “लोग” प्रेम और प्रार्थना पर विश्वास करें इसके लिए रचनात्मक कार्य करना है । पांचवा एजेंडा है सारे समाज के सभी छोटे-बड़े लोगों को एक सूत्र में पिरोकर एक संगठन तैयार करना जो वक्त-जरूरत पर, व्यक्तिगत तौर पर, एक दूसरे की मदद कर सके और एक आदर्शवादी समाज की रचना करने में विश्वास करते हो । छठां और महत्वपूर्ण एजेंडा यह है कि पार्टी की एक बेहद महत्वपूर्ण लाइन है की ना गलत करेंगे और ना गलत सहेंगे । इस धारणा को सच मानकर अपना जीवन बिताने वाले लोगों की फौज तैयार कीजिए जो किसी भी गलत का विरोध करने के लिए लड़ाका बन के आगे की पंक्ति में पूरे समाज और समूह का संचालन करें । रचनात्मक कार्य करने के संदर्भ में आप पार्टी के जिला प्रमुख होने के नाते सभी सहयोगीव सदस्यों, कार्यकर्ता जनों, पार्टी पदाधिकारी को यह कह सकते हैं कि वह अपने-अपने मोहल्ला लेवल के क्षेत्र में सुबह-सुबह एक छोटी प्रार्थना सभा का रेगुलर आयोजन करना शुरू करें जिसमें महात्मा गांधी के भजन की लाइन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम
ईश्वर अल्लाह तेरो नाम
सबको सन्मति दे भगवान गया जाए.
इसके नियमित आयोजन से एक नई जन-जागृति आएगी
जब मोहल्ला लेवल पर लोग छोटे-छोटे ग्रुप में एकत्रित होना शुरू करेंगे तो वह दूसरे रचनात्मक कार्य जैसे सफाई अभियान जैसे रक्तदान जैसे वृक्षारोपण जैसे अपराध में लिप्त हुए व्यक्तियों का सामाजिक बहिष्कार आदि के लिए भी कार्य करना शुरू करेंगे तो फिर धीरे-धीरे एक नए आदर्शवादी समाज का पुष्पित पल्लवित होना शुरू हो जाएगा
देश में झूठ और फरेब की राजनीति प्रभावी हो गई है खास पार्टी के लोग हिंदू और हिंदुत्व की मनमानी व्याख्या कर रहे हैं सनातन और धार्मिक समाज की अवधारणा के स्थान पर पाखंडियों और भोग पंथ्यों को बढ़ावा दे रहे हैं समाज में जो मूल्य और सद्भाव तथा सेवा आधारित परस्पर प्रेम की राजनीति थी उसको विषाक्त करके विशुद्ध आक्रामक और कट्टर धार्मिक एजेंडे पर चलना चाहते हैं समय रहते उसका प्रतिकार करना ही होगा ।समाज और देश के युवा बहकावे में आकर कट्टर हिंदू बनने के नाम पर अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं उसे रोकना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है
देश में कानून है, संविधान है, अदालतें हैं, पुलिस है अगर कुछ गलत हुआ है तो गलत रोकने वाली व्यवस्था सही तरह से काम करे,इसका प्रयास होना चाहिए ना की गलत को रोकने के लिए सामान्य लोग कानून अपने हाथ में लेने लगे
कानून हाथ में लेने, खुद न्याय करने और एनकाउंटर कर देने वाली इस सोच को खत्म करने, ऐसी सोच का प्रतिकार करने की आवश्यकता है।
रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार नीचे गिर रहा है, भारत की संप्रभुता का लगातार अवमूल्यन हो रहा है, सीमाओं पर अशांति है, चीन से व्यापार हजारों गुना बढ़ा दिया गया है, प्रधानमंत्री सुबह-शाम, सरेआम, झूठ बोलने में विश्वास करते हैं, आर्थिक रूप से देश को कुछ लोगों के हाथ गिरवी रख रहे हैं, लगातार तेजी से बढ़ने वाली महंगाई में लोग अपना जीवन नहीं चला पा रहे हैं, इस तरह तमाम और राजनीतिक बिंदु है जिस पर राजनीतिक माहौल तैयार करना भी एक बड़ा कार्य है । यह बात हमेशा याद रखना जैसी है कि हम अपने त्याग, समर्पण, सेवा, और निष्ठा तथा लोक कल्याण के लिए तत्परता जैसी बातों से ही लोगों का दिल जीत सकते हैं और उन्हें अपने पक्ष में सम्मिलित कर सकते हैं
ज्यादा खरा बोलने से, विवादास्पद मुद्दों पर बयान देने से बचना है और हमेशा वाणी में विनम्रता रखनी है बैठक में डॉक्टर रिपुंजय सिंह डॉक्टर सरिता पांडे डॉ अनिल तिवारी एडवोकेट राजीव सहित सैकड़ो आदमी उपस्थित रहे
