नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

युवा रजक संघ के तत्वाधान में 19 वी सदी के महान समाज सुधारक संत गाडगे की 149 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 28,434 views

 

मोहम्मद सुलेमान  / प्रदीप गुप्ता
गोंडा ! युवा रजक संघ गोण्डा के तत्वाधान में राजेश चौधरी उर्फ गुड्डू कनौजिया की अध्यक्षता में 19वीं सदी के महान समाज सुधारक संत गाडगे जी महाराज की 149वीं जयंती गुरु कृपा मैरिज हॉल भोपतपुर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संत गाडगे जी द्वारा किए गये कार्यों पर चर्चा करते हुए उनकी विचारधारा को आम जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक गौरा प्रभात वर्मा ने कहा कि संत गाडगे जी मानवता के सच्चे हितैषी एवं सामाजिक समानता के द्योतक थे। संत गाडगे जी ने अपने जीवन, विचार एवं कार्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के सम्मुख अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया। संत गाडगे ने अपने जीवन काल में लगभग 60 संस्थाओं स्कूल, धर्मशाला, गौशाला, छात्रावास, अस्पताल, विश्रामालय, वृद्ध आश्रम आदि का निर्माण कराया।अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने विधानसभा गौरा में सन्त गाडगे महाराज के नाम से अतिशीघ्र एक तोरण द्वार बनवाने व लोगों की मांग पर उचित स्थान पर भव्य मूर्ति स्थापित करने का आश्वासन दिया।विशिष्ठ अतिथि मोती लाल कन्नौजिया ने कहा कि गाडगे बाबा आजीवन सामाजिक अन्यायों के खिलाफ संघर्षरत रहे तथा अपने समाज को जागरूक करते रहे। उन्होंने सामाजिक कार्य और जनसेवा को ही अपना धर्म बना लिया था। वे व्यर्थ के कर्मकांडों, मूर्तिपूजा व खोखली परम्पराओं से दूर रहे। जाति प्रथा और अस्पृश्यता को बाबा सबसे घृणित और अधर्म कहते थे।संत गाडगे जी गौतम बुद्ध की तरह पीड़ित मानवता की सहायता ,समाज सेवा के लिए गृहत्याग किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष अपना दल एस देवीपाटन मंडल राकेश वर्मा ने गाडगे बाबा के स्वच्छता के संदेश को अपनाने, कर्ज लेने से बचने और शिक्षा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व सदस्य जिला पंचायत अभिमन्यु पटेल ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष अपना दल एस राम दीन वर्मा, परशुराम वर्मा, धर्मेन्द्र चौधरी, अर्जुन कन्नौजिया, राम नरेश पटेल, गौरव आर्या, गोविंद कन्नौजिया, वीरेंद्र कनौजिया, विक्रम वर्मा, आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!