नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी जन समस्याएं संबंधित को दिए दिशा निर्देश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 27,229 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! पुलिस अधीक्षक गोण्डा व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया-

दिनांक 01.03.2025 को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में तहसील सदर गोण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन व राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अधिकारीगणों द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगणों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनंद कुमार राय,थाना प्रभारी सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!