त्यौहारो में अराजकता फैलाने वालों पर शक्ति के साथ पेश आएगी पुलिस
1 min read
oppo_0
24,222 views
- महाशिवरात्रि होली के मध्य नजर एसडीएम न्यायिक सुशील कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी उमरेश्वर प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ त्योहार मनाए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाए थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दे किसी भी प्रकार की जानकारी यह समस्या होने पर तत्काल सूचित करें उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस शक्ति से पेश आएगी अधिकारियों ने शिवरात्रि के मौके पर नवाबगंज में निकलने वाले शिव बारात के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल किया तथा उन्हें कस्बे में चिन्हित मार्गो से ही निकालने के लिए कहा बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सचदेवा कच्चे पांडे बृजेश सिंह रघुवीर प्रसाद गुप्ता सहित थाने के तमाम उप निरीक्षक वह चौकी इंचार्ज मौजूद रहे
