जमीअत उलमा ए हिंद की गौरा चौकी यूनिट की तरफ से इज्तेमा में लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप
1 min read
3,614 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा
गौरा चौकी मदरसा अहियाउल उलूम में रविवार दिन और सोमवार सुबह तक दो रोजा इस्तेमा का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के जमाई को आमंत्रित किया गया था रविवार इस्तेमाल में जमीयत उलेमाहिंद गौरा चौकी यूनिट की तरफ से फ्री मेडिकल कैंप लगाकर दूर तरह से आए जमाती भाइयों को मेडिकल सहुलत मुहैया कराई गई l फ्री मेडिकल कैंप का संचालन डॉक्टर हकीम अलीमुल्लाह गोंडवी व डॉक्टर मोहम्मद इसरार खान ने किया l पूर्व हमदर्द वर्किंग लैब सुपरवाइजर डॉ अलीम गोंडवी ने बताया कि विगत कई वर्षों से मदरसा, मस्जिद में हो रहे प्रोग्राम को वह जमीयत उलेमा ए हिंद गौरा चौकी यूनिट के बैनर तले मेडिकल कैंप लगाकर निरंतर फ्री मेडिकल सेवा देते चले आ रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि इस बार इजतेमा में लगभग 5000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है जिसके नाते कई उम्र दराज लोग भी प्रोग्राम में शिरकत कर रहे हैं l ऐसे प्रोग्राम में जो कई किलोमीटर दूर से सफर करके पहुंचते हैं और अचानक में किसी की तबीयत खराब होती है तो उनकी यह जिम्मेदारी बनती है कि उनको तुरंत मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराया जाए इन्हीं बातों को लेकर वह मदरसा में अपना मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को फ्री सेवा दे रहे हैं l
