नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गणित, विज्ञान लैब व पुस्तकालय का किया उद्घाटन,विदाई समारोह में में बच्चे हुए भावुक बीएसए ने बंधाया ढांढ़स

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,741 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! शनिवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर में स्थित कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में आठवीं के बच्चों के विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्य क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी मनकापुर अंजनी कुमार सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान प्रतिनिधि बक्सरा आज्ञाराम विजय चौहान उपस्थित रहे। आठवीं के बच्चों के अतिरिक्त प्रतिभावान सत्तर बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्य क्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की आराधना से किया गया। अतिथियों का बैज अलंकरण व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्य क्रम में बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कक्षा दूसरी की आकृति व निधि,चौथी के अंकित मौर्य, पांचवीं के संध्या वर्मा व ज्योति ने प्रदेश के पचहत्रों जनपद के नाम सुनाकर लोगों की वाहवाही बटोरी।इसके अतिरिक्त स्वागत गीत आकृति, अनामिका, अंशिका मौर्य, संगीता, माधुरी व करिश्मा ने प्रस्तुत किया गया। जहां पांव में पायल गीत पर लक्ष्मी, नन्दनी व पूनम ने अभिनय किया।आधी रोटी खईहा बेटा बेटी को पढ़इया पर ज्योति, संध्या,साक़िरा, खुशी आदि बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। आठवीं की लक्ष्मी व पूनम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का बोर्ड पर चित्र बनाकर लोगों का दिल जीता। आयुष्मान, अजीत, रामनरेश, शुभम्, अंकित आदि ने पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ पर नाटक प्रस्तुत किया।हमार देशवा सोनवा के चिरैया पर लक्ष्मी, पूनम,नन्दनी, रूमा, संजू रूबी, अर्चना,सेजल आदि ने अभिनय किया। ताज मोहम्मद ने पराली प्रबंधन व प्रदूषण पर स्पीच प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही बटोरी। कार्य क्रम के अंत में पुरस्कार स्वरूप, टिफिन,थाली, गिलास, कापी आदि बच्चों में वितरित किया गया। आठवीं के बच्चों का माल्यार्पण कर व उपहार भेंट कर स्वागत किया गया। स्कूल स्टाफ की तरफ से बीएसए को गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। अन्य अतिथियों को डायरी व पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर शिक्षक आलोक कुमार भारती, बलजीत सिंह कनौजिया, शताब्दी वर्मा, अरुण कुमार सिंह, पूनम वर्मा, सुरेश कुमार,अमर ज्योति, चित्रावती, देवेन्द्र प्रताप, पूनम यादव, अनुराधा मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!