नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पैसेंजर ट्रेन बंद होने से क्षेत्र के लोग परेशान ट्रेन से नहीं कर पा लोकल यात्रा

1 min read

 1,188 views

पैसेंजर ट्रेन बंद होने से क्षेत्र के लोग परेशान, ट्रेन से नहीं कर पा रहे हैं लोकल यात्रा

 

 

मोतीगंज (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / पैसेंजर ट्रेन बंद होने से क्षेत्र के लोग परेशान , नहीं कर पा रहे हैं ट्रेन से लोकल यात्रा चुकाना पड़ रहा है ज्यादा किराया।

बताते चलें कि गोरखपुर से गोंडा जाने वाली पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेन जो सभी स्टेशनों पर रुकती थी जो सुबह जाती थी और शाम को गोंडा से गोरखपुर तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जो सभी स्टेशनों पर रुकते हुए जाती थी और लोग लोकल यात्रा करते थे लेकिन 15 दिनों से इन दोनों ट्रेनों के बंद होने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं अगर किसी को गोंडा मनकापुर या अन्य स्थानों पर जाना है तो वह बस टेंपो से यात्रा करते हैं जिससे उन्हें ज्यादा किराया देना पड़ता है ट्रेन बंद होने से मजबूर होकर लोग बस टेंपो यदि से यात्रा करते हैं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरजा शंकर नाग तथा मोतीगंज व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन बंद होने से गरीब लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी होती है उक्त लोगों ने रेल प्रशासन से बंद हुई पैसेंजर ट्रेन को चलाने की मांग की है बता दें कि यहां पर 3 वर्षों से मेल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग क्षेत्र के लोगों ने रेल प्रशासन से और सांसद गोंडा से की थी लेकिन मेल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव तो नहीं हुआ जो पैसेंजर चलती थी वह भी बंद हो गई जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है सभी ने पैसेंजर ट्रेन चलवाने एवं मेल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!