डीएम ने सर्वाधिक फसल उत्पादन वाले किसानों को किया सम्मानित
1 min read
738 views

उपकृषि निदेशक द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वo चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी गई तथा जनपद में किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया। उपनिदेशक उद्यान द्वारा पुराने बागों के जीर्णोद्वार के सम्बन्ध में विशेष जानकारी दी गई। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक श्री आर0पी0 एन0 सिंह द्वारा एफ0पी0ओ0 गठन के सम्बन्ध में किसानों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कृषकों को जैविक खेती अपनाने हेतु आह्वान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सर्वाधिक फसल उत्पादन प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अन्त में मा० जिलापंचायत अध्यक्ष की अनुमति से वरिष्ठ प्राविधिक सहायक श्री आर0पी0 एन0 सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मेले के समापन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर किसान मेले में मा0 विधायक गौरा श्री प्रभात वर्मा, मा० जिलापंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, उपनिदेशक उद्यान, उपकृषि निदेशक श्री प्रेम कुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी श्री जगदीश प्रसाद, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण श्री शिव शंकर चौधरी, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र डा0 उपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री सन्त कुमार त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी श्री ओ0पी0 सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी सहित जनसमान्य के लोग उपयोग रहे।
[contact-form-7 404 "Not Found"]
