नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गुरु रविदास की 648 वीं जयंती कार्यक्रम में पहुंच कर गौरा विधायक ने दी बधाई

1 min read

 3,846 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा

शिरोमणि गुरु रविदास की 648 वीं जयंती के अवसर पर गुरु रविदास धर्म मंदिर सेवा समिति ढढ़ौवा मेहनिया के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और संत रविदास को नमन किया l उन्होंने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास महान समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने सभी को बिना किसी भेदभाव के प्रेम करने की शिक्षा दी है इसलिए इस दिन उनके विचारों का ध्यान करने का खास महत्व माना जाता है l वहीं गुरु रविदास जयंती संत रविदास जयंती के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है जिससे सामाजिक एकता और भक्ति का दिन भी माना जाता है l उन्होंने इस अवसर पर सभी क्षेत्र वासियों को संत रविदास जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी l

इस अवसर पर
महंत बाबा पुजारी दास, हरिश्चंद्र वर्मा, रामचरण भारती, गंगाराम भारती, राजेंद्र भारती, अनिल पटेल, सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉक्टर जितेंद्र राव,आदि लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!