PDA समाज का हक मार रही है भाजपा सरकार——— जयसेन सिंह
1 min read6,941 views
गोंडा के तरबगंज विधानसभा में ग्राम- अशोकपुर रामहेत पुरवा में समाजवादी पार्टी द्वारा PDA चर्चा एवं खिचड़ी साभोज का कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर अभिषेक सिंह ने करते हुए कहा कि भाजपा सरकार PDA समाज के लोगों के अधिकारों का हनन कर रही है और उनका हक मार रही है, तरबगंज विधानसभा प्रभारी जयसेन सिंह ने कहां की जिस तरीके से भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, इन्होंने कहा था की तो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देंगे जो की जुमला ही साबित हुआ, भारी तादाद में युवा बेरोजगार हो रहा है, और जिस तरीके से लगातार दलित अल्पसंख्यक और पिछड़ों का हक मारा जा रहा है, आने वाले समय में PDA समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में खड़ा होकर भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगा।कार्यक्रम का आयोजन विशाल सिंह ने किया जिसमें सिपाही सिंह, जयंत तिवारी, एहसान अहमद,अयाज खान,राजाराम वर्मा, अतुल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, उमेश चंद्र मिश्रा, दीपक यादव ,शैलेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
