पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू दशरथ सिंह के स्टेच्यू का पीजी कॉलेज में हुआ अनावरण
1 min read
5,885 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोण्डा । स्वर्गीय बाबू दशरथ सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद /वृज भूषण शरण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि कटरा विधायक बावन सिंह ने कार्यक्रम में पहुंच कर मूर्ति अनावरण में हिस्सा लिया ।
सोमवार को स्वर्गीय दशरथ सिंह स्मारक पीजी कॉलेज निपनिया के परिसर मे मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधायक बावन सिंह द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करके मूर्ति का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू दशरथ सिंह के मूर्ति का अनावरण किया गया l उन्होंने बोलते हुए कहा कि बाबू दशरथ सिंह वे जनसंघ से लेकर भाजपा तक तीन बार विधायक रहे वे बहुत ही सरल एवं सज्जन स्वभाव के व्यक्ति थे l उन्होंने कहा कि एक किसान के तौर पर उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू की और इसको बहुत दूर तक ले गए , इमरजेंसी के दौरान जेल भी गए ज़ब जिले मे कोई जनसंघ से कोई विधायक नहीं जीतते थे तब बाबू दसरथ सिंह अपने संघर्ष के बल पर विधायक हुवा करते थे हम लोगो के राजनीतिक़ गुरू थे हमारा बाबू दशरथ सिंह के पारिवार से बहुत पहले से अच्छा संबंध रहा और हम बाबू राम प्रताप सिंह के साथ सहयोग मे थे और हैँ और साथ मे रहेंगे। आगे नेता जी ने उनके बारे मे चर्चा करते हुए कहा कि बाबू दशरथ सिंह बहुत ही धनी स्वभाव के व्यक्ति थे उन्होने जाति पांति से ऊपर उठकर समाज सेवा किया उनकी राजनीति करने की प्रक्रिया बहुत ही साफ और स्वच्छ थी वो अपने व्यवहार के बदौलत तीन बार जन संघ से विधायक थे उनका राजनितिक सफर भी बहुत अच्छा था आज उनकी कमी हम लोगो को हमेसा खल रही है l उनके बेटे पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने कहा कि पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की जनता के प्यार ने चार बार सादुल्लाह नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया l उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहे जिस पार्टी में रहा जाति धर्म संप्रदाय के भेदभाव को लेकर कभी राजनीति नहीं की ।
आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया एवं स्वर्गीय बाबू दसरथ सिंह के सहयोगी रहे लगभग सौ पुराने साथी को अंग बस्त्र एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अब्दुस सलाम ने किया।
इस अवसर पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ़ डिम्पल भैय्या, विक्की मिश्रा, पहलवान तिवारी, डॉक्टर अनिरुद्ध तिवारी, घनश्याम मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख बैभव सिंह, छपिया ब्लॉक प्रमुख नीलू पासवान,राहुल शुक्ला, सहित हजारों की संख्या मे गणमान्य एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
