नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल वितरण का किया गया आयोजन दान देकर पूर्ण कमाना चाहिए…. आर. के नारद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,191 views

 

मोहम्मद सुलेमान / प्रदीप गुप्ता
गोंडा- मनकापुर मकर संक्रांति के अवसर पर हर सनातनी को दान देकर पुण्य लाभ कमाना चाहिए गरीबों को दान देकर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए उक्त बातें मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल वितरण के दौरान मानस मंगल दल सेवा समिति के संस्थापक आर के नारद ने कही। बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर शास्त्री नगर मोहल्ले में मकर संक्रांति के अवसर ब्राह्मणों एवं गरीबों में माल्यार्पण कर सा सम्मान कंबल वितरण किया गया। अशरफपुर, लमती, उकरहवा, बुधियापुर, शास्त्री नगर, बस अड्डा तथा अन्य स्थलों के गोपी बढ़ई, कुलदीप, सत्यवती, चंदा, गेंदा, बड़का, चंपा, संगीता, राधा, आरती, शोभा आदि महिला पुरुष में कंबल वितरण किया गया। ब्राह्मणों को पंचांग और दक्षिणा भेंट कर खिचड़ी भी खिलाई गई। मानस मंगल दल द्वारा ठंड से निजात दिलाने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और चौराहे पर पात्र लोगों में कंबल वितरण किया गया। इस दौरान पूजा मनमोहिनी, शिवा प्रियदर्शनी, किरन कसौधन, श्यामा देवी, काव्या, दिव्या दिव्यदर्शनी, साक्षी, सुलोचना आदि मौजूद रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!